29 C
Mumbai
Saturday, July 27, 2024

बचपन से RAMAYAN और MAHABHARAT से लगाव है INDIA से खासतौर पर: बराक ओबामा

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img
Share this

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा इन दिनों भारत में लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं | अभी राहुल गांधी वाला विवाद ठंडा ही नहीं हुआ था | कि बराक ओबामा ने फिर हड़कंप मचा दिया उन्होंने बताया कि भारत से हमेशा उनका अच्छा जुड़ा हो रहा है | और उनका बचपन इंडोनेशिया में रामायण और महाभारत की कथाओं को सुनते हुए गुजरा है | आगे बराक ओबामा बताते हैं कि वे इन दोनों हिंदू धर्म ग्रंथों की कहानियां बचपन से आज तक सुनते आए हैं | यह सब उन्होंने अपनी किताब A Promised Land में जिक्र किया है |

A Promised Land

बराक ओबामा ने भारत में हजारों समुदायों के लोगों को साथ मिलकर रहने की और कम से कम 700 से अधिक भाषाएं बोले जाने पर आश्चर्य करते हुए इसे बहुत खास बताया | हालांकि 2010 में अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से पहले बराक ओबामा ने कभी भारत का दौरा नहीं किया था | लेकिन वह हमेशा से इच्छा रखते थे कि भारत कभी ना कभी जरूर जाऊंगा |

आगे बराक ओबामा A Promised Land में लिखते हैं कि पूर्वी धर्मों के देशों के प्रति उनकी हमेशा से दिलचस्पी रही है | वह आगे अपनी किताब A Promised Land में बताते हैं कि भारत और पाकिस्तान के रहने वाले उनके कई दोस्त जो उन्हें दाल और कीमा बनाना सिखाया| इसी दौरान उन्होंने बॉलीवुड फिल्में भी देखना चालू कर दी |

आगे अपनी किताब A Promised Land में बराक ओबामा लिखते है जब 2008 में सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन अलकायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन को मार गिराने का दिलचस्प विवरण इस किताब में दिया है |अभी इसका पहला भाग ही प्रकाशित हुआ है जल्द ही बाजार में इसका दूसरा पार्ट भी आएगा ।

इसी किताब में बराक ओबामा वायनाड के युवराज श्री राहुल गांधी के बारे में भी जिक्र करते हुए लिखते हैं | कि वह एकदम घबराए हुए और उनकी किसी विषय में दिलचस्पी ना होते हुए भी अपने सिर्फ क्लास टीचर को खुश करने के लिए उसको तो रट्टा मारने की कोशिश करते हैं | और टीचर को खुश करने की कोशिश करते हैं | जिसके बाद से कांग्रेसी नेताओं ने बराक ओबामा की जमकर आलोचना की थी ।

Share this
- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here