32 C
Mumbai
Thursday, April 18, 2024

देवरिया में भाजपा विधायक पर चली गोली बाल बाल बचे

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img
Share this

देवरिया में भाजपा विधायक पर चली गोली बाल बाल बचे

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाजपा विधायक काली प्रसाद की गाड़ी पर मूर्ति विसर्जन के समय अनजान बदमाशों ने फायरिंग की जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया | हालांकि गोली लगने से विधायक के वाहन का शीशा चकनाचूर हो गया |

लेकिन गनीमत रही कि वाहन में सवार विधायक और उनके अन्य साथियों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई | काली प्रसाद अपने एक दोस्त के घर से दीपावली की शुभकामना देकर घर की तरफ वापस लौट रहे थे | हालांकि पूरे मामले की पुलिस छानबीन कर रही है | सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं विधायक ने अपने किसी से या किसी पर शक होने या रंजिश होने की बात से साफ साफ इनकार कर दिया है |

देवरिया के सलेमपुर विधानसभा के क्षेत्र से विधायक काली प्रसाद अपने वाहन से जा रहे थे | बताया जा रहा है कि मार्ग में कुछ लोग मूर्ति विसर्जन के लिए नाचते गाते हुए जा रहे थे | अचानक भीड़ में से एक युवक हथियार लहराते हुए फायरिंग करने लगा | ऐसो सलेमपुर का कहना है कि इस मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और किस ने फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज को भी बारीकी से देखा जा रहा है |

मफलर की वजह से नहीं लगी खरोच
बाद में विधायक ने मीडिया वालों को बताया कि कुछ लोग मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे | इसी समय एक युवक 5 से 7 मिनट के गैप पर दो राउंड फायर किया है | कुछ लोगों ने विधायक को अपनी गाड़ी को सड़क के किनारे लगाने को भी कहा विधायक अंदर बैठे थे| इसी बीच उनके सर पर एक बड़ा सा टुकड़ा आकर टकराया लेकिन मफलर पहनने की वजह से उनको कोई गंभीर चोट नहीं आई |

Share this
- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here