30 C
Mumbai
Thursday, March 28, 2024

UTTAR PRADESH Panchayat Election 2020: जानिए कितनी सीट महिलाओं के लिए होंगी रिजर्व

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img
Share this

UTTAR PRADESH Panchayat Election 2020 : ऑनलाइन होगा सीटों की आरक्षण व्यवस्था एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए रिजर्व

पंचायतों में सही से आरक्षण व्यवस्था लागू हो इसके लिए राजस्व ग्रामों की आबादी का सही से आकलन किया जाएगा | 5 साल पहले चुनाव के वक्त किसी ग्राम पंचायत की क्या स्थिति थी और वर्तमान समय में क्या उस ग्राम पंचायत की स्थिति है इसी के आधार पर तय होगा कि उस ग्राम पंचायत में किसके लिए सीट आरक्षित की जाए |

सभी ग्राम पंचायतों में आरक्षण की सूची तैयार करने के लिए सभी ब्लॉक व ग्राम पंचायतों में वहां की आबादी के जाति आंकड़े को कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है | सभी फीडिंग सेंटरों को लखनऊ मुख्यालय से भी जोड़ा गया है | सभी ब्लाक में ग्राम पंचायतों से सभी मतदाताओं की जातिवार आंकड़ा भी मांगा गया है |

अब तक से ग्राम पंचायत की सीटों पर आरक्षण की निर्धारण व्यवस्था जिला मुख्यालय से होता था | मगर इस बार सभी ग्राम पंचायतों में जैसे कि ग्रामसभा, प्रधान, बीडीसी ,जिला पंचायत सदस्य, सभी की सीटों की आरक्षण ऑनलाइन व्यवस्था लखनऊ मुख्यालय से तय की जाएगी | पंचायतों में आरक्षण लागू करने के लिए गांव की जनसंख्या का फिर से आकलन किया जाएगा| उसी आधार पर तय होगा कि ग्राम पंचायत की सीट किस प्रकार के उम्मीदवार के लिए आरक्षित की जाए |

एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए रिजर्व

वर्तमान समय में जहां पर भी जिस वर्ग के लिए जो सीट आरक्षित की गई है वह आगामी उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2020 में वह उस वर्ग के लिए आरक्षित नहीं की जाएगी |आरक्षण की वरीयता क्रम में ST की कुल आरक्षित सीटों में से ST महिला के लिए एक तिहाई सीट रिजर्व की जाएगी |

बाकी बची सीटों में महिला पुरुष दोनों रह सकते हैं | एससी की 21% आरक्षित सीटों में से भी इस वर्ग की महिला के लिए एक तिहाई सीट रिजर्व रहेंगी बाकी सीटें महिला पुरुष दोनों के लिए |

ओबीसी की जो 27 परसेंट आरक्षण कोटा है उनकी सीटों में से भी एक तिहाई सीटें ओबीसी की महिला वर्ग के लिए रिजर्व की जाएंगी | बाकी इस वर्ग की महिला या पुरुष दोनों चुनाव लड़ सकते हैं | कूल 50% सीटें आरक्षित की जाएंगी मगर उनमें एक तिहाई सीटें सामान्य जाति की महिला प्रत्याशियों के लिए भी रिजर्व की जाएंगी |

सभी ब्लॉक लखनऊ से जोड़े गए

इस बार आरक्षण की व्यवस्था जनपद से ना होकर लखनऊ से ही तय की जाएगी | आरक्षण की सूची भी ऑनलाइन ही जारी कर दिया जाएगा | कोई भी नागरिक घर बैठे पंचायत चुनाव के बारे में आसानी से पता कर सकेगा |

Share this
- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here